WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladli Behna Yojana Maharashtra: Apply Online, Status Check, Download PDF Form

Share the Article

4.2/5 - (22 votes)

Ladli Behna Yojana Maharashtra: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

28 जून, 2024 को महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया जिसमें सरकार ने घोषणा की कि अब प्रदेश की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमने योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी नीचे दी है।

Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना महाराष्ट्र की शुरुआत की है। सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया गया हैं। इस योजना का सही नाम मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना है।

इस योजना का लाभ गरीब वर्ग से आने वाली महिलाओं को दिया जाएगा ताकि उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। सरकार ने इसके लिए ₹46,000 करोड़ अतिरिक्त बजट का निर्धारण किया है।

अन्य पढ़ें:  Ladki Bahin Yojana List Chandrapur 2024: चंद्रपुर जिले की माझी लाडकी बहीण योजना की लिस्ट हुई जारी
योजना  का नामलाडली बहना योजना
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
विभागमहिला विभाग, महाराष्ट्र सरकार
साल2024
लाभप्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र क्या है?

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक अच्छी पहल है। इस योजना को 28 जून, 2024 को सरकार ने विधानसभा में बजट के दौरान किया था। सरकार ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस तरह की योजना की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने इसके लिए ₹46,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के फायदे

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के फायदे इस प्रकार है:

  • इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब वर्ग से आने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे।
  • इस योजना का फायदा उन महिलाओं को होगा जिनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है।
  • योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के उद्देश्य

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
  • इसकी मदद से महिलाओं की समाज में स्थिति मजबूत होगी।
  • जो महिलाएं अधिक गरीब तबके से आती हैं, उनके लिए यह एक ढाल के रूप में काम करेगी।
  • इस योजना की मदद से प्रदेश की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
अन्य पढ़ें:  Ladki Bahin Yojana List Akola 2024: अकोला जिले की माझी लाडकी बहीण योजना की लिस्ट हुई जारी

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता

  • लाडली बहना योजना महाराष्ट्र का फायदा महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • इसके अलावा महिला की आयु 21-60 वर्ष होनी चाहिए।
  • वहीं जो महिलाएं गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य सरकार नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए चयन प्रक्रिया

शिंदे सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना यानी मेरी लाडली बहना योजना नाम से एक नई योजना शुरू की है जहां महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना के माध्यम से हर महीने ₹1500 तक दिए जाएंगे।

इस योजना के लागू होने से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा, लेकिन इससे महिलाओं को बड़ी राहत और सहारा मिलेगा। लाडली बहना योजना से राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल सकता है।

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिलाओं का चयन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। राज्य के पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके लिए आवेदन करने वाली महिला की पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। उनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)
  • बैंक अकाउंट पासबुक (बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास
  • आइडेंटिटी प्रूफ
  • मोबाइल नंबर, आदि।
अन्य पढ़ें:  Ladki Bahin Yojana List Washim 2024: वाशिम जिले की माझी लाडकी बहीण योजना की लिस्ट हुई जारी

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।

Ladli Behna Yojana Maharashtra

  1. होम पेज पर आपको अर्जदार लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  2. इस पेज पर आपको लॉगिन के लिए पंजीकरण करना होगा।

Ladli Behna Yojana Maharashtra

  1. Create Account पर क्लिक करें।

Ladli Behna Yojana Maharashtra

  1. आगे इस पेज पर आपको इस फॉर्म में सभी मांगी गई जानकारी को सही-सही भरना है।
  2. इसके बाद Sign Up पर क्लिक करें। आप इस पोर्टल पर साइन अप हो जाएंगे।
  3. आगे इस पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  4. पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आप आवेदन करें विकल्प का चयन करें।
  5. आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जहा पर आपको सभी जानकारी सही दर्ज करनी है।
  6. सभी आवश्यक दस्तावेज की फोटोकॉपी अपलोड करें।
  7. अंत में, सबमिट करें बटन पर क्लीक करें।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल लाडली बहना योजना महाराष्ट्र जिसमें हमने इस योजना की बुनियादी बातों के बारे में अच्छे से जाना। साथ ही हमने लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अवश्य आवेदन करना चाहिए।

Home PageClick Here
Ladaki Bahin Yojana Official WebsiteClick Here

FAQs

लाडली बहना योजना क्या है?

इस योजना को 28 जून, 2024 को सरकार ने विधानसभा में बजट के दौरान पेश की थी। सरकार ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

लाडली बहना योजना के क्या फायदे है?

इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब वर्ग से आने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के क्या उद्देश्य है?

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/


Share the Article
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

4 thoughts on “Ladli Behna Yojana Maharashtra: Apply Online, Status Check, Download PDF Form”

Leave a Comment